सात दिवसीय कराटे आत्मरक्षा कैंप का हुआ शुभारंभ
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 12 May, 2022 05:58
- 4771

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
सात दिवसीय कराटे आत्मरक्षा कैंप का हुआ शुभारंभ
रायबरेली। आज दिनांक 11/05/2020 को श्री के बी सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवानन्द पुर रायबरेली में सात दिवसीय कराटे कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की सैकड़ों बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रशिक्षिका रितिका गुप्ता ने सभी बालिकाओं को कराटे व आत्मरक्षा के गुण सिखाए कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और आत्म सुरक्षा का ज्ञान कराना है। यह कराटे शिविर सात दिवस तक लगातार चलेगा ।जिसमें कॉलेज की प्रधानाचार्य निधि चौरसिया व अध्यापिका मोनिका सिंह अंजू शरण गायत्री देवी भावना गुप्ता आदि सभी अध्यापिका व जिला कराटे संघ के संस्थापक कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
Comments