आसमानी बिजली गिरने से ईंट भट्ठे की चिमनी हुई क्षतिग्रस्त
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 2 October, 2025 00:39
- 1004

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
आसमानी बिजली गिरने से ईंट भट्ठे की चिमनी हुई क्षतिग्रस्त
कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत सिकन्दरपुर बजहा गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे की चिमनी पर बुधवार को अचानक आसमानी बिजली गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली सीधे चिमनी के ऊपर गिरी, जिससे उसका ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत की सांस ली कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Comments