बीस हजार रूपये कीमत का सामान गायब कर दिया। चोरो ने
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 April, 2020 06:06
- 5126

Prakash prabhaw news
कबाड़ की दुकान से चोरो ने बीस हजार रूपये कीमत का सामान गायब कर दिया
Report --- भूपेंद्र पांडेय
लालगंज रायबरेली।
मुख्यमार्ग के किनारे स्थित एक कबाड़ की दुकान से चोरों ने लगभग बीस हजार रूपये कीमत का सामान गायब कर दिया। कस्बे के पूरानी गल्लामंडी निवासी नन्हकू ने लालगंज-बछरांवा मुख्यमार्ग से तौधकपुर जाने वाले मार्ग के किनारे कबाड़ का काम कर रखा है। लाकडाउन के चलते दुकान पर ताला बंद था।रविवार की दोपहर में कबाड़ बीनने वाले उधर से निकले तो दुकान का ताला खुला देख वहीं रूक गए। दुकान में किसी को न देख फोन पर उसे दुकान खुली होने की सूचना दी। नन्हकू ने बताया कि दुकान के इनवर्टर का नया बैट्रा समेत लगभग बीस हजार रूपये का लोहा चोर चुरा ले गए हैं।
Comments