ट्रकों से डीजल चुराने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 11 October, 2022 23:30
- 2777

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
हापुड़
ट्रकों से डीजल चुराने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश
खबर हापुड़ से हैं जहां धौलाना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धौलाना पुलिस ने होटल और ढाबों किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है ।
इन चोरों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया डीजल डीजल चोरी करने के उपकरण सहित एक कैंटर और अवैध असलहे बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार शातिर एक रात में 100 लीटर डीजल तक चोरी कर लिया करते थे फिलहाल पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
Comments