खेल-खेल में बच्चे के सिर में फंसा प्रेशर कुकर
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 29 August, 2021 05:28
- 2269

Prakash Prabhaw
आगरा
खेल-खेल में बच्चे के सिर में फंसा प्रेशर कुकर, डॉक्टर ने ओटी में कटर मशीन से कटवाया
जनपद आगरा के लोहामंडी इलाके में खेलते वक्त डेढ़ साल के एक बच्चें का सिर प्रेशर कुकर में फंस गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर जब बच्चा रोने लगा तब यह देख परिजनों का होशफाख्ता हो गया।
परिजन बच्चे को लेकर तत्काल पास के ही एक एसएम चेरीटेबिल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर तत्काल बच्चे को ऑपरेशन थियेटर लेकर गए और पास से ही मेकेनिक बुलाया गया। बच्चे के हिलने-डुलने और रोने के चलते दो घंटे में कटर मशीन से कुकर काटा गया।
इसके बाद बच्चे को ऑक्सीजन भी दी गई। हालत सामान्य होने पर आधा घंटे के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया है।
Comments