हजारों रूपए का सामान जला,बडा़ हादसा टला
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 23 April, 2020 05:17
- 5139

Prakash prabhaw news
Report --- अरविन्द मौर्या
गैस सिलेण्डर फटने से लगी आग, हजारों रूपए का सामान जला,बडा़ हादसा टला
हरियावां।
थाना क्षेत्र के ग्राम जतुली में स्थित एक घर में घरेलू गैस सिलेण्डर फटने से आग लग गई।
आग लगने से घर में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।घटना से किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं।
आज दोपहर जतुली गांव निवासी विष्नू पुत्र जालिम की पत्नी अपने घर में झोपड़ी के अंदर गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा और देखते देखते आग लग गयी।
आग लगने पर विश्नू और उसकी पत्नी घर से जानबचा कर भागे।
तभी आग चारों ओर फैल गई और सिलेंडर फट गया। सिलेण्डर फटने से जोरदार धमाका हुआ एवं सिलेण्डर उलछकर बहुत दूर जाकर गिरा।
सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुँचे एस ओ हरियावां अरुणेश गुप्ता ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया ।
बिष्नू ने बताया कि हादसे में पूरे घर में आग लग गई जिससे घर में रखा सब कुछ जल कर राख हो गया।
Comments