संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 22 June, 2021 20:39
- 5151

Crime News Apradh Samachar
PPN NEWS
रायबरेली
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
मंगलवार की सुबह रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे गंगेहरा गुलालगंज गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब गांव निवासी एक बुजुर्ग का शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ स्व लटकता मिला।जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिया भी मौके पर पहुच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामलाल कल शाम अपने घर से निकला था और उसके बाद घर नही लौटा। देर रात तक वापस न आने पर घर वालो ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वो नही मिला। आज सुबह जब लोग खेतो पर जाने के लिए निकले तो एक पेड़ से उसका शव लटका देखा। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। सभी गिरते पड़ते मौके पर पहुचे और रोने बिलखने लगे।मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है।
Comments