मधुमक्खियों ने राभा गांव में ग्रामीणों पर बोला हमला
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 29 April, 2020 17:19
- 3123

Prakash prabhaw news हरदोई
मधुमक्खियों ने राभा गांव में ग्रामीणों पर बोला हमला
पिहानी।
ग्राम राभा में मधुमक्खियों ने पूरे गांव में हमला बोल दिया। गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग बचाव बचाव करके भागे और कमरों में बंद हुए कई किसानों को जो खेत में कृषि कार्य कर रहे थे व गेहूं की कटाई लड़ कर रहे थे, उनको भी मधुमक्खियों ने अपना शिकार बना दिया। हुआ यह कि दो कंजड़ जाति के युवक एक नीम के पेड़ में लगे हुए मधुमक्खी के छत्ते को शहद निकालने के लिए तोड़ने गए। छत्ता बहुत बड़ा था और जैसे ही उन्होंने इस मधुमक्खी के छत्ते को तोड़ा, वैसे ही मधुमक्खियों का समूह पूरे गांव में बिखर गया। जहां जो मिला मधुमक्खियों ने उसको दौड़ाया। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
रिपोर्ट अरविन्द मौर्या
Comments