बढ़ते संक्रमण को लेकर नगर के बन्द कराए गए सभी पट
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 1 August, 2020 04:27
- 3762

बढ़ते संक्रमण को लेकर नगर के बन्द कराए गए सभी पट
पी पी एन न्यूज
कमलेन्द्र सिंह
बिंदकी/फतेहपुर
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तहसील प्रशासन के लेखपाल भान सिंह और नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, सफाई निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, जलकल के कमलेश कुमार आदि ने शुक्रवार को पूरी तरह से सक्रियता दिखाते हुए नगर के घनी आबादी वाले मोहल्लों तथा प्रमुख बाजारों में बैरिकेटिंग करने के उपरांत नगर के मां कालीजी के दरबार, मां ज्वाला देवी के पट भी बंद करा दिए।
इस दौरान भक्तों ने दूर से ही मां काली व ज्वाला देवी के दरबार में सिर झुकाकर आशीर्वाद लेकर नियमों का पालन किया। पालिका व तहसील के इस संयुक्त अच्छे प्रयास को देखते हुए नगरवासियों ने सराहना की है।
Comments