मंडलायुक्त और आईजी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 24 April, 2020 07:00
- 4691

Prakash prabhaw news
रिपोर्ट-सुरेंद्र शुक्ला
मंडलायुक्त और आईजी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का किया निरीक्षण
कानपुर
मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे ने IG मोहित अग्रवाल के साथ आज बाबू पुरवा, टाटमिल, सीसामऊ, बजरिया, गोविंदनगर एवं किदवई नगर में चन्द्रगंगा अपार्टमेंट का निरीक्षण किया यह नगर के हॉट स्पॉट व उससे जुड़े क्षेत्र हैं भ्रमण कर मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाये। सुरक्षा बलों की हौसला आफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में धैर्य से कार्य करें सभी कर्मी अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। उन्होंने हॉटस्पॉट क्षेत्र के लोगों सहित सभी से अपील करते हुए कहा कि छिपे बिल्कुल नहीं सच्चाई बताकर लोग अपने साथ-साथ अन्य लोगों की भी सुरक्षा करेंगे।
Comments