काकोरी में गूंजा मिशन 2027 भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार
- Posted By: Nawab
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 October, 2025 05:41
- 2459

लखनऊ। काकोरी के डीके लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बूथ प्रभारियों, ब्लाक अध्यक्षों व सेक्टर पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में सपा नेताओं ने 2027 में पीडीए की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान,मजदूर और गरीब तबका बेहाल है। सरकार के रहते जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन बूथ से शुरू होता है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को किला बनाना होगा।
विशिष्ट अतिथि सांसद आर.के. चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनता के बीच जाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर करें और सपा के मिशन 2027 को सफल बनाएं।