कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता - एसपी

कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता - एसपी

PPN NEWS 


रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)


कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता - एसपी


कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बुधवार की देर रात सड़कों पर भ्रमण कर रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रात्रि कालीन भ्रमण के दौरान एसपी ने पुलिस गश्त, पिकेट और डायल -112 की चेकिंग की इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सजग रहने के उन्होंने निर्देश दिए। रात कालीन भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के एसपी ने आदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए और हर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल की जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *