किशोरी का नहर में मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 31 July, 2020 21:04
- 5115

crime news, apradh samachar
रायबरेली
किशोरी का नहर में मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के खानपुर गाँव के पास नहर में अज्ञात किशोरी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्ट्या हत्या कर शव फेके जाने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं।
16 वर्षीय मृतका कहां कि रहने वाली है इसकी शिनाख्त अभी तक नहीं की जा सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है और मृतका की शिनाख्त के प्रयाश भी शुरू कर दिए हैं।
Comments