कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने पशु आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 9 July, 2020 17:37
- 2468

prakash prabhaw news
कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने पशु आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण
लखनऊ मोहनलालगंज निगोहां के शेरपुर लवल गांव पहुंचकर गांव के पशु आश्रय केंद्र का जायजा लिया। जहां मौजूद ग्रामीणों को कृषि हेतु गोवंश के मूत्र और गोबर से जैविक खाद बनाए जाने की बिधि समझाई। साथ ही गौशाला में वृक्षारोपण भी किया।
शेरपुर लवल गांव में बने पशु आश्रय केंद्र में कृषि विभाग लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला कृषि रक्षा आधिकारी धनंजय सिंह के साथ पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी तेज सिंह यादव, पशु चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार ने पहुंचकर रासायनिक खाद की खफत कम करने की बात करते हुए मौजुद किसानों और ग्रामीणों को गौवंश के मूत्र और गोबर से जैविक खाद बनाएं जाने की विधि बताई , वहीं विधि और फायदे समझाते हुए तीन तरह की खाद तैयार करने का तरीका बताया कि इससे तुम्हे बाजार और डिपो से महंगी रासायनिक खाद नही खरीदनी पड़ेगी और इससे फसल भी अच्छी होगी।
जिसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर मोहनलालगंज के बीडीओ अजीत सिंह, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह व सचिव कृष्ण कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।
Comments