कटराछत्रधारी का शिक्षा के छेत्र में बढा मान
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 18 July, 2020 22:52
- 5074

Prakash Prabhaw News
कटराछत्रधारी का शिक्षा के छेत्र में बढा मान
18/07/2020
लालगंज रिपोर्टर संदीप मिश्र राहुल
महाराष्ट्र बोर्ड एवं सीबीएससी परीक्षा में हुए अच्छे अंक से उत्तीर्ण ।
सगरा सुन्दरपुर- प्रतापगढ़।शिक्षा धनम् सर्व धनम् प्रधानम्।इसको दृष्टिगत रखते हुए छात्र एवं छात्राएँ जब मेहनत कर पढाई करते हैं तो सफलता निश्चित ही प्राप्त होती है ।
इस तरह की मेहनत करने वाले बच्चे जहाँ विद्यालय में अपना नाम रोशन करते हैं वहीं माता पिता के साथ साथ गांव देश का भी नाम रोशन होना स्वाभाविक है ।
ब्लाक लच्छमणपुर छेत्र के ग्राम सभा दूल्हेपुर के कटराछत्रधारी गांव निवासी महाराष्ट्र में पूर्व शिक्षक रहे शिवसेवक त्रिपाठी की पौत्री आर्या अविनाश त्रिपाठी ने ठाकुर कालेज ऑफ साइंस एण्ड कॉमर्स की छात्रा ने हायर सेकेंडरी सेक्शन महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा में 87% अंक प्राप्त किया है।
वही इसी गांव निवासी एडीजेसी पास्को अशोक त्रिपाठी के पुत्र स्रेयस त्रिपाठी ने आइन्सटीन पब्लिक स्कूल के सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में 84% अंक प्राप्त किया है ।
Comments