मंदिर में सम्पन्न हुआ विवाह लॉक डाउन के चलते
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 4 May, 2020 05:37
- 6621

Prakash prabhaw news
Report -- अरविन्द मौर्या
लॉक डाउन के चलतेमंदिर में सम्पन्न हुआ विवाह
पिहानी,/ हरदोई
पिहानी,, रविवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी के परिसर में वाराबंकी के राजू गुप्ता के पुत्र मोनू गुप्ता व पिहानी मोहल्ला भाटन टोला निवासी रामू गुप्ता की पुत्री मुस्कान का विवाह आदर्श रीति रिवाज से लॉक डाउन के नियमो का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ
गायत्री परिवार ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी अतिल कपूर व व्यवस्थापक देवेंद्र कुमार मिश्र ने वैदिक रीति से विवाह के सभी कर्म कांड सम्पन्न कराए लॉक डाउन के बीच इस दहेज रहित आदर्श विवाह के लिए जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया एसडीएम शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने अनुमति प्रदान की प्रज्ञा पीठ में उपस्थित सभी लोगो को सेनिटाइजर करके तथा मास्क पहनकर ही विवाह में सम्मिलित होने की अनुमति दी गई
वर पक्ष के दो और कन्या पक्ष के दो लोगो को इस विवाह में सम्मिलित होने के लिए अनुमति दी गई
देहज रहित विवाह चर्चा में बना हुआ है लोगो का कहना है कि इस प्रकार विवाह करना सबसे बेहतर है
Comments