मुस्लिम धर्म गुरूओं के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 23 April, 2020 05:02
- 5491

Prakash prabhaw news
Report ---- ब्यूरो उदयवीर सिंह।
रमजान में नमाज को लेकर मुस्लिम धर्म गुरूओं के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
शाहजहांपुर
रमजान में कैसे नमाज पढ़नी और कैसे इबादत करनी है।
इस बात को लेकर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मुस्लिम धर्म गुरूओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कोरोना जैसी वैष्विक महामारी से बचने हेतु समस्त मुस्लिम समुदायों को घर पर ही नमाज पढ़ने की अपील की।
उन्होनें कहा कि रमजान पर्व में खासतौर से इस बात को ध्यान में रखना होगा कि लाॅकडाउन का उल्लंघन न होने पाये और सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया जाये। रमजान पर्व में मुस्लिम समुदाय कि हर सम्भव मदद की जायेगी।
उन्होनें रमजान पर्व पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु व्यवस्थायें किये जाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक,डा0एस0चन्नप्पा,अपर जिलाधिकारी( प्रशासन) रामसेवक द्विवेदी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Comments