ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर मौलाना ख़ालिद फिरंगी ने अमन बनाये रखने की अपील
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 20 May, 2022 02:24
- 3373

PPN NEWS
लखनऊ।
ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने अमन बनाये रखने की अपील
ऐशबाग़ ईदगाह के ईमाम और ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेम्बर मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रही ख़बरों के बीच लोगों से अमन ओ अमन बनाये रखने की अपील करते हुए कहा है, की हम सब को मुल्क की अदालतों पर भरोसा है।
ऐसे में जिस तरह की बातें सोशल मीडिया पर चल रहीं हैं, उस पर क़तई भरोसा न करें, बल्कि उस की पहले तस्दीक़ कर लें।
मौलाना ने कहा कल जुमा है, ऐसे में मुल्क की बेहतरी के लिए दुआ की जाए और अभी किसी तरह के एहतेजाज की ज़रूरत नही है।
मौलाना ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद का मसअला बहुत हस्सास है, और इस मामले में अदालतों में सुनवाई भी हो रही है। मौलाना फ़िलहाल मुल्क से बाहर हैं। और जल्द ही वतन वापसी की उम्मीद है।
Comments