नेहरू युवा केन्द्र कौशाम्बी के तत्वाधान में हुई प्रतियोगिता
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 3 March, 2022 20:20
- 719

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 03/03/2022
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
नेहरू युवा केन्द्र कौशाम्बी के तत्वाधान में हुई प्रतियोगिता
कौशाम्बी। नेहरू युवा केन्द्र कौशाम्बी के तत्वावधान में मूरतगंज विकासखण्ड के सिकंदपुर बजहाँ गाव में आत्मनिर्भर भारत हेतु यूथ मैपिंग, स्किल डेवलपमेन्ट अंतर्गत युवावों का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुआ। आज कैच द रैन अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमे कई गांवों के युवा एवम महिला मण्डल ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय सिंकन्दपुर बजहाँ की प्रधानाचार्या अनिता यादव ने की मुख्यातिथि गुलाब देवी डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार श्रीवास्तव एवम विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ऊधौश्याम यादव रहें। अतिथियों ने विजेता प्रतिभगियों को पुरुस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने आत्मनिर्भर भारत एवम कैच द रेन पर अपने विचार रखे एवम जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन संजय एवम धनंजय यादव ने किया।
Comments