पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 May, 2022 23:21
- 788

PPN NEWS
कौशाम्बी। 06/05/22
पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल
कौशाम्बी। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इससे निरीक्षकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 5 निरीक्षकों में फेरबदल करते हुए अनुपम शर्मा को सराय अकिल से न्यायालय की सुरक्षा में तैनात किया गया है। सुनील कुमार सिंह को चुनाव सेल से थाना प्रभारी सराय अकिल बनाया गया है। जबकि थाना पश्चिम सरीरा में तैनात रोशन लाल को महेवा घाट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। महेवा घाट में तैनात नागेंद्र सिंह को वहां से हटाकर मीडिया सेल में तैनात किया गया है। जबकि मीडिया सेल में तैनात भवानी सिंह को पश्चिम सरीरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पुलिस अधीक्षक के अचानक फेरबदल से निरीक्षकों में हड़कंप मच गया।

Comments