पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जनसुनवाई
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 4 January, 2026 21:00
- 602

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जनसुनवाई
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा दिनांक 31.12.2025 को पुलिस कार्यालय में आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई।इस दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया तथा संबंधित प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके तथा पुलिस पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ हो।
Comments