पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त - एडीजी ज्योति नारायण

पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त - एडीजी ज्योति नारायण

PPN NEWS 


रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)


पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त - एडीजी ज्योति नारायण


कौशाम्बी। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने गुरुवार को कोखराज थाना क्षेत्र के कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया है और अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा की परीक्षा में किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं होगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।


कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी में नेशनल इंटर कॉलेज, हुबलाल इंटर कालेज व कस्तूरबा गांधी इंटर कालेज में आगामी 14 व 15 मार्च को दरोगा भर्ती की परीक्षा को लेकर एडीजी ज्योति नारायण ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ज्योति नारायण ने परीक्षा केंद्र व कमरों में सीसीटीवी कैमरे व बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। नेशनल इंटर कालेज में 20 कमरों में परीक्षा केंद्र बने सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे चेक किया। पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने परीक्षा के स्ट्रांग रूम से लेकर सभी पहलुओं की बारीकी से सूक्ष्म जांच करके अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए हैं कि पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक को हर पहलू में सख्ती के साथ निपटने का निर्देश दिया है। सरकार के आदेश का पालन कर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तीनो सर्किल के सीओ व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी हैं। इस मौके पर जांच टीम में एलआईयू टीम भी मौजूद रही जो पल पल की जानकारी लेती रही।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *