पुलिस ने खोज निकाले नाबालिग भाई बहन।
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 30 September, 2024 01:16
- 1026

लखनऊ
रिपोर्ट - सुरेन्द्र शुक्ल
अनहोनी हो, उससे पहले सक्रिय हजरतगंज पुलिस ने खोज निकाले नाबालिग भाई बहन।
सहेली का एक्सीडेंट होने की बात कह 15 वर्षीय बालिका अपने 10 वर्षीय भाई को लेकर घर से निकल गई।
वापस न आने पर परिजनों ने पुलिस से की शिकायत।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम की मदद से महज 5 घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया।
बच्चों को वापस पाकर माता पिता के चेहरों की लौटी मुस्कान और पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और अहम भूमिका निभाने वाले लक्ष्मण मेला चौकी इंचार्ज अभिमन्यु सिंह को दिया धन्यवाद।
Comments