जिला कारागार में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी , ना रोक सके अपने आँसुओ की धार
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 1 September, 2023 04:05
- 2197

PPN NEWS
फिरोजाबाद/ उत्तर प्रदेश
रिपोर्टर/ रिहान अली
जिला कारागार में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी , ना रोक सके अपने आँसुओ की धार
फिरोजाबाद जिले में बहन और भाई के पवित्र बंधन राखी बांधने से जेल की सलाखें भी नहीं रोक सकीं और फिरोजाबाद जिला कारागार में तीन हजार से अधिक बहनों ने खुली मुलाकात करके अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधी और तिलक किया।
इस अवसर पर भीड़ के मद्देनजर थानों के पुलिस बल भी बड़ी तादाद में लगाया गया। बहनें जेल में अपने भाइयों से मिलकर भावुक होकर अपने आंसू नहीं रोक सकीं। जिला कारागर में सुबह से ही बहनों का पहुंचना शुरू हो गया और अपने हाथों में भाइयों को बांधने के लिए राखी लिए जेल के अंदर जाने की इजाजत का बहनें बेताबी से इंतजार कर रही थीं। गर्मी होने के बावजूद बहनें भाई को रक्षा का धागा बांधने से पीछे नहीं रहीं। वहीं जेल प्रशासन द्वारा जेल कारागार को गुब्बारों से सजाया गया था।
वहीं बहनें टोकन व्यवस्था से बारी - बारी से भाइयों को राखी बांधने के लिए लाइनों में खड़े होकर इंतजार करती रही तब जाकर उन्होंने भाइयों को राखी बांधी और नेक इंसान बनने का बचन दिया।
इस संबंध में जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन पर कई बहनों ने आज जेल में आकर अपने भाइयों को राखी बांधी और तिलक किया।
Comments