समाधान दिवस में 7 शिकायतें पहुंचीं, 4 का मौके पर निस्तारण
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 14 September, 2026 10:29
- 46

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
समाधान दिवस में 7 शिकायतें पहुंचीं, 4 का मौके पर निस्तारण
कौशाम्बी। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए शनिवार को संदीपन घाट थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया क्षेत्राधिकारी शिवांग सिंह की अध्यक्षता में पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
समाधान दिवस में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों के मुताबिक सभी शिकायतें राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित थीं। सुनवाई के दौरान 4 मामलों का मौके पर ही शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करा दिया गया शेष 3 लंबित मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। सीओ शिवांक सिंह ने टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर, उपनिरीक्षक इबरार अहमद महंगाव चौकी प्रभारी जगरुप यादव हर्रायपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार, राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) और संबंधित हल्का लेखपाल ज्ञान पाल, पवन कुमार राय, सखाराम,आदि मौजूद रहे।
Comments