राजकीय आईटीआई गोरा बाजार में वृहद रोजगार मेला 27 फरवरी को
- Posted By: Abhishek Bajpai
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 February, 2021 03:23
- 4844

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
राजकीय आईटीआई गोरा बाजार में वृहद रोजगार मेला 27 फरवरी को
रायबरेली-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का वृहद आयोजन किया जायेगा। इसके माध्यम से विभिन्न कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जो कि लगभग 4000 बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करेंगी। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व कौशल विकास मिशन व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित संस्थानों से सम्पर्क कर सकते हैं।
Comments