सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया फ़िल्म सिटी निर्माण की बैठक पर पलटवार
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 22 September, 2020 21:33
- 3393

prakash prabhaw news
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया फ़िल्म सिटी निर्माण की बैठक पर पलटवार
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जबसे उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है तब से विपक्षी दलों ने हमला बोल दिया है। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि
अब सपा काल की ‘फ़िल्म सिटी’ का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फ़ीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डॉयलाग। उनकी फ़्लाप पिक्चर उतरनेवाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है।
Comments