अब वोटर ID को आधार से जोड़ा जाएगा
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 March, 2025 03:55
- 3017

PPN NEWS
लखनऊ।
निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, अब वोटर ID को आधार से जोड़ा जाएगा
आधार और वोटर ID को जोड़ने का रास्ता अब साफ हो गया है। मंगलवार को हुई एक बैठक में निर्वाचन आयोग ने आधार और वोटर ID को आपस में जोड़ने की अनुमति दे दी।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के अनुसार EPIC को आधार से जोड़ा जाएगा।
इससे पहले सरकार ने पैन कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला किया था।
Comments