गांव में सेंधमारी कर चोरी,सोने के जेवरात व नगदी लेकर फरार हुए चोर
PPP NEWS
संदीपन घाट के पन्नोई गांव में सेंधमारी कर चोरी,सोने के जेवरात व नगदी लेकर फरार हुए चोर
हर्रायपुर कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के ग्राम पन्नोई में बीती रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। राकेश कुमार पुत्र इन्दल सिंह निवासी पन्नोई के घर में पीछे से दीवार में सेंध काटकर चोर घुस गए।
घर के अंदर रखा लोहे का संदूक चोर उठा ले गए और खेत में ले जाकर तोड़ दिया।संदूक में रखे सोने की 2 जंजीर, बच्चों की लॉकेट,बच्चों की चैनपट्टी की 2 जोड़ी और करीब 15 हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए।
सुबह जब परिवार ने देखा तो संदूक खेत में टूटा पड़ा मिला और सारा सामान गायब था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

Comments