विधवा के घर चोरी, 50 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात कर ले गए पार
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 18 October, 2026 21:35
- 105

Crime news, apradh samachar,
PPN NEWS
पूर्व विधायक वाली गली में वारदात से मचा हड़कंप, ताला तोड़कर आलमारी और लॉकर खंगाल ले गए चोर ।
मोहनलालगंज, लखनऊ।
मोहनलालगंज कस्बे में चोरों ने पूर्व विधायक वाली गली में एक विधवा महिला के घर को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी व लॉकर के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में संकट मोचन मंदिर के पास कॉलोनी निवासी कनक दीक्षित पत्नी स्वर्गीय वीरेंद्र दीक्षित के घर में 17 अक्टूबर को चोरी की वारदात हुई।
अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी व लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी सोने के झाले, एक सोने की अंगूठी, चांदी के दो सिक्के और एक चांदी की राखी चोरी कर ली।
घटना के संबंध में कनक दीक्षित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Comments