पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, रिपोर्ट हुई दर्ज
crime news, apradh samachar
PPN NEWS
सरोजनीनगर लखनऊ (PPN NEWS)। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट और गाली-गलौज हो गई। इस मामले में सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा स्थित राम विहार कॉलोनी निवासी रवि सिंह ने यहीं के मानसिंह और उनके बेटे, जबकि मानसिंह ने रवि सिंह के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रवि सिंह का कहना है कि मोहल्ले के मान सिंह यादव द्वारा पिछले कई दिनों से उसे गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
आरोप है कि चार अक्तूबर को मान सिंह ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। रवि का कहना है कि वह अपनी जान बचाकर घर में भागा तो मान सिंह अपने बेटों के साथ उसके घर पहुंच गया और वहां भी हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
इससे परिवार में भय का माहौल है। वहीं दूसरे पक्ष के मान सिंह यादव का कहना है कि चार अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह घरेलू सामान खरीदने पास में ही गुप्ता की दुकान गया था। आरोप है कि तभी पुराने विवाद को लेकर रवि ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।फिलहाल सरोजनीनगर पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Comments