अजय पाण्डेय बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ के जिला अध्यक्ष

प्रतापगढ
21.10.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अजय पांडेय बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ के जिला अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई के गठन के क्रम में महासंघ के संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय द्वारा सद्भावना का प्रतीक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ अजय कुमार पांडे का मनोनयन महासंघ के प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष के रूप में किए जाने पर जनपद के पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।संयोजक ने आगामी सत्र के लिए मनोनीत जिलाध्यक्ष से शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी गठित करने की अपेक्षा करते हुए संगठन की जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने और पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण हेतु कार्य करने का आवाहन किया है।सनद रहे कि अजय कुमार पांडेय वर्तमान में महासंघ के जिलाध्यक्ष हैं संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने वर्ष 2021 के लिए पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने आज मनोनयन पत्र जारी कर इसकी सूचना दिया।
Comments