राष्ट्रीय सोच व स्वाभिमानी व्यक्तित्व के धनी थे वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ सिद्धि नाथ शुक्ला
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 26 July, 2021 16:42
- 651

प्रतापगढ
26.07.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
राष्ट्रीय सोच व स्वाभिमानी व्यक्तित्व के धनी थे वरिष्ठ अधिवक्ता डा० सिद्धि नाथ शुक्ला
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डा० सिद्धि नाथ शुक्ला के निधन का समाचार मिलने पर परिषद के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों तथा जनपद के अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है।
वे लगभग 85 वर्ष के थे। काफी दिनों से अस्वस्थता की हालत में उन्हें उनके सुपुत्र इंजीनियर राजेश शुक्ला द्वारा लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वे राष्ट्रीय सोच के स्वाभिमानी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने प्रतापगढ़ मुख्यालय पर वकालत में महारथ हासिल करने वाले बाबू तेज बहादुर सिंह के साथ रहकर कर्मठता एवं ईमानदारी के साथ जहां अधिवक्ता के रूप में वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया, वहीं उन्होंने आयुर्वेद के बड़े चिकित्सक के रूप में गरीबों की सेवा किया। स्वनामधन्य पंडित उदयराज मिश्र के संरक्षकत्व में गठित अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ब्राह्मणों को संगठित व सुसंस्कारित करने जैसा उनका सामाजिक योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे कर्तव्यनिष्ठ व स्पष्ट वक्ता के रूप में भी सदैव जाने जाते रहे हैं।
आज 26 जुलाई, 2021 को प्रातः जब उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से शहर के दहिलामऊ स्थित उनके कैवल्य कुटीर निवास पर लाया गया तो अंतिम दर्शन के लिए उनके शुभेक्षुओं का तांता लग गया। शोक संवेदना प्रकट करते हुए सभी ने गत आत्मा की शांति हेतु मां बेल्हा देवी से प्रार्थना की।
श्रद्धेय डा० साहब के भाई वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिभुवन नाथ शुक्ल, परिवारीजन, अधिवक्ताओं एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के तमाम सदस्यों की उपस्थिति में उनके पार्थिव शरीर को तीर्थराज प्रयाग स्थित रसूलाबाद घाट ले जाया गया। जहां मां गंगा की गोद में लगाई गई चिता को उनके सुपुत्र इंजीनियर राजेश शुक्ला ने मुखाग्नि दिया।
संवेदना प्रकट करने वालों में अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन, संरक्षक शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, महामंत्री योगेशचंद्र शुक्ल किसान, प्रवक्ता सुरेश संभव सहित प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर मत्स्येद्र प्रभाकर, गिरजा शंकर पांडे, प्रांतीय संयोजक डॉक्टर शक्ति कुमार पांडेय, ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास, संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम शुक्ल, जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, शेषमणि मिश्रा, राजेश कुमार मिश्र, मनोकानिका उपाध्याय, बिधि देव शुक्ला,रामकृष्ण मिश्र गुड्डू,अवध नारायण शुक्ला वियोगी, चिंतामणि पांडेय, माता शरण उपाध्याय,हौंसिला प्रसाद ओझा, राम अवध मिश्रा, राम सजीवन तिवारी, दिवाकर दिग्गज, सुनील प्रभाकर, अयोध्या प्रसाद तिवारी, रामनिरंजन शुक्ला, डॉक्टर सौरभ पांडेय,राजकिशोर त्रिपाठी ए्वं अधिवक्ताओं में पंडित राम सेवक त्रिपाठी प्रशांत, स्वामीनाथ शुक्ला, रघुवीर प्रसाद उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, राकेश सिंह, रविशंकर मिश्रा, अनिल कुमार उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहित शुक्ला, सत्यनारायण यादव, नागेंद्र शुक्ला, जगत बहादुर सिंह आदि के अलावा दिनेश उपाध्याय, गिरवर पांडेय, धीरज उपाध्याय आदि प्रमुख रहे।
Comments