विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की नवाचार क्षमता
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 February, 2026 17:57
- 36

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की नवाचार क्षमता
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ तथा परिषदीय विद्यालयों के बच्चां द्वारा विज्ञान विषय पर बनाए गए विविध नवाचार मॉडलों का अवलोकन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में बच्चां ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नवीकरणीय उर्जा, स्वच्छता, तकनीकी नवाचार एवं दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से सम्बन्धित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपने-अपने मॉडलों के विषय में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके कार्य सिद्धान्त को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।
जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कम्पोजिट विद्यालय चरवा प्रथम की छात्रा शिल्पा को टेबलेट, प्रशस्ति-पत्र व शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय बैगवां की छात्रा शशि यादव, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय सैयद सरावां की छात्रा इकरा बेगम, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हरौली के छात्र नितेश एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाली कम्पोजिट विद्यालय पुनवार की छात्रा हिमानी चौरसिया को टेबलेट, प्रशस्ति-पत्र व शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ब्लॉक मंझनपुर की टीम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सरसवां की टीम एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मूरतगंज की टीम के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, शिक्षण सामग्री व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बच्चां द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कृषि, पर्यावरण एवं दैनिक जीवन में आने वाली समस्या के समाधान को दृष्टिगत रखकर तैयार किए गए उत्कृष्ट मॉडल की प्रशंसा करते हुए बच्चां का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी ने देश को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। यह देश विकसित तभी बनेगा, जब आत्मनिर्भर बनेंगा। इस विज्ञान प्रदर्शनी ने दिखा दिया है, कि देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। जनपद कौशाम्बी अपने गौरवशाली व वैभवशाली इतिहास के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में जनपद नवाचारों एवं वैज्ञानिक अविष्कारो के लिए भी जानी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोंच, रचनात्मकता एवं प्रस्तुती कौशल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चां में नवाचार की भावना विकसित होती है तथा वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते है। यह बच्चों में वैज्ञानित सोच के उभरते हुए प्रतीक का पूंज है। उन्होंने कहा कि बच्चां ने विज्ञान मॉडल के माध्यम से न केवल वैज्ञानिक सोच को प्रस्तुत किया, बल्कि उनके द्वारा प्रश्न भी पूॅछे गए, कि यह किस कारण से व कैसे कार्य करता है, इसे जानने की जिज्ञासा उत्पन्न करना ही, इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य है। उन्हांने बच्चां से कहा कि प्रतिदिन सीखें और अपने आप को बेहतर बनाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं प्राचार्य डॉयट निधि शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं भोले शंकर व योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।

Comments