किसान मोर्चा में बढ़ा आकाश बाजपेयी का कद, भाजपा महानगर ने सौंपी नई जिम्मेदारी
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 2 November, 2026 18:58
- 79

किसान मोर्चा में बढ़ा आकाश बाजपेयी का कद, भाजपा महानगर ने सौंपी नई जिम्मेदारी
भाजपा किसान मोर्चा, लखनऊ महानगर में आकाश बाजपेयी बने नगर महामंत्री।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी बधाई, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ महानगर संगठन ने आकाश बाजपेयी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा किसान मोर्चा, लखनऊ महानगर में नगर महामंत्री मनोनीत किया गया है।
मनोनयन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आकाश बाजपेयी को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वह संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज उठाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश बाजपेयी लंबे समय से संगठन के काम में सक्रिय रहे हैं। उनके मनोनयन से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी। साथी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी उन्हें फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।
Comments