प्रतिभा का सम्मान: बसरैला के होनहारों पर बरसे इनाम, इंटर टॉपर को मिली बाइक
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 26 November, 2026 09:56
- 477

प्रतिभा का सम्मान: बसरैला के होनहारों पर बरसे इनाम, इंटर टॉपर को मिली बाइक
ग्राम पंचायत और स्कूल की पहल, हाई स्कूल व इंटर के टॉपर बच्चों को मिले साइकिल, घड़ी, टैबलेट और बाइक।
सत्र 2023-24 व 2025-26 के अंकों को जोड़कर चुने गए सबसे होनहार छात्र-छात्राएं।
रिपोर्टर मोहम्मद शानु
काकोरी लखनऊ। ग्राम पंचायत बसरैला में पढ़ाई में आगे रहने वाले बच्चों की मेहनत को सराहने के लिए एक सम्मान समारोह हुआ। आर. के. एन. डी. पब्लिक स्कूल, लंगोटा खेड़ा के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में कक्षा 10 और 12 के होनहार बच्चों को इनाम देकर हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री अवनीश कुमार रहे।
बच्चों का चयन सत्र 2023-24 और 2025-26 के अंक प्रतिशत को जोड़कर किया गया। जिन बच्चों के कुल अंक सबसे ज्यादा निकले, उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव और सहायक अध्यापक महेंद्र कुमार यादव भी मौजूद रहे।
हाई स्कूल में भगतखेड़ा की प्रज्ञा यादव पुत्री रामू सिंह 79.58 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। उन्हें इनाम में साइकिल दी गई। बसरैला की शीना बानो पुत्री सिकंदर 78.33 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें हाथ घड़ी मिली। बसरैला की ही आयशा पुत्री सत्तार 77.83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
इंटर में भगतखेड़ा के सूर्यांश यादव पुत्र अरविंद कुमार ने 90.45 प्रतिशत अंक लाकर बाज़ी मारी। उन्हें इनाम में स्प्लेंडर बाइक दी गई। असतखेड़ा की खुशी वर्मा पुत्री सुशील कुमार 88.08 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें टैबलेट मिला। इसी गांव की शालू वर्मा पुत्री सोहन लाल 80.27 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
इनाम पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्राम पंचायत और स्कूल की ओर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
Comments