राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एसजीपीजीआई पहुंचकर जाना पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 July, 2021 23:47
- 4627

prakash prabhaw
लखनऊ।
रिपोर्ट, मोनू सफी
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एसजीपीजीआई पहुंचकर जाना पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अभी चिंताजनक है। वह अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। मंगलवार दोपहर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एसजीपीजीआई पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया। सारे मानक नियंत्रण में होते हुए भी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।
श्री सिंह की तबीयत सोमवार की रात थोड़ी ज्यादा खराब हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर भाजपा, विभिन्न राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों के बीच चिंता का माहौल है।
डॉक्टरों के अनुसार कल्याण सिंह को ब्लड प्रेशर के अलावा यूरिन सम्बन्धी भी है जिससे वे जूझ रहे हैं। मंगलवार सुबह से कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री पहले की तरह रिस्पांस नहीं कर पा रहे हैं। वह किसी से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। मिलने आने वालों को वह आंख खोलकर देख जरूर रहे हैं। आईसीयू स्टाफ और परिवार के लोग संकेतों से उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस की तकलीफ लगातार बनी हुई है। उन्हें हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया। मुंह में मास्क लगाकर ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है अगले 48 घण्टे अहम हैं।

Comments