महिला, पति और बच्ची को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी

महिला, पति और बच्ची को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी

crime news, apradh samachar

PPN NEWS

महिला, पति और बच्ची को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज


लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के हरिकंशगढ़ी गांव में महिला, उसके पति और बच्ची के साथ गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रतापगढ़ निवासी दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार, हरिकंशगढ़ी निवासी प्रज्ञा मिश्रा पत्नी राजा ज्वैलर्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे विपक्षियों ने उनके, उनके पति और बच्ची के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


पीड़िता की तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 400/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 और 351(3) में मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों की पहचान रोहित मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा पुत्र स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद मिश्रा और सागर मिश्रा उर्फ चंचल पुत्र राहुल मिश्रा, निवासीगण ग्राम करनपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *