मकान की छत गिरने से मासूम बच्ची समेत तीन की मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 November, 2026 17:39
- 21

PPN NEWS
पनकी में मकान की छत गिरने से मासूम बच्ची समेत तीन की मौत, शोकाकुल परिवार से मिले सम्राट विकास
कानपुर नगर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पनकी पड़ाव में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 21 दिन की मासूम बच्ची, एक बुजुर्ग महिला और परिवार की बहू की असामयिक मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सम्राट विकास मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मौके पर कानपुर नगर प्रशासन के एडीएम सिटी, एसडीएम और तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की और पीड़ित परिवार को नियमानुसार प्रशासनिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
सम्राट विकास ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
Comments