मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन पर लगाया पौधा, बोले- ‘पर्यावरण है तो प्रकृति भी है
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 June, 2021 23:55
- 1495

prakash prabhaw news
लखनऊ
रिपोर्ट, इज़हार अहमद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन पर लगाया पौधा, बोले- ‘पर्यावरण है तो प्रकृति भी है
आपको बता दे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है। इसके साथ ही आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। इस मौके पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ में वृक्षारोपण किया है।
वही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, पर्यावरण है तो प्रकृति भी है। प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है। विगत वर्ष कोविड के बावजूद 25 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।
सीएम ने यह भी बोला कि इस वर्ष भी हम लोगों ने 30 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है जो वन महोत्सव के कार्यक्रम जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होंगे। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए कहीं न कहीं हानिकारक है इसलिए हमने प्रदेश में प्लास्टिक प्रतिबंधित किया है।

Comments