मोहनलालगंज के बिंदौवा गांव में 17 साल की किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 27 November, 2026 18:47
- 62

मोहनलालगंज के बिंदौवा गांव में 17 साल की किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान
चार बहनों में सबसे छोटी बेटी, आखिर क्यों छोड़ गई दुनिया?
पुलिस को अब तक नहीं मिली वजह, पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू।
मोहनलालगंज लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के बिंदौवा गांव में आज एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं। गांव में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने घर के कमरे में आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहनलालगंज लेकर भागे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पड़ोस के लोग भी सुनकर मौके पर जुट गए और परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक अभी तक किशोरी के इस कदम की साफ वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments