मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व छात्राओ को किया गया जागरुक

प्रतापगढ
08.03.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज विकासखण्ड के संविलियन विद्यालय सरायजगत सिंह मे सोमवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके तहत महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून के तहत पास्को एक्ट, बाल विवाह, बाल अधिकारी समेत निशुल्क शिक्षा के बारे मे बताया गया। वहीं कार्यक्रम मे मौजूद लोगों को बाल सुरक्षा हेल्प लाइन, महिला हेल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रूम, आपातकालीन सेवाओं आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर संजय गुप्ता, हर्ष नारायण, कैलाश, मधूलिका शुक्ला, शैलेष यादव, वर्तिका मिश्रा, लीलावती आदि मौजूद रहे।
Comments