LPC जॉपलिंग रोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

LPC जॉपलिंग रोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

PPN NEWS

लखनऊ

विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट की  जॉपलिंग रोड  शाखा में दिनांक 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन को बच्चों के अधिकारों प्रेम और उनके सुनहरे भविष्य को समर्पित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों व बच्चों की कलाकृतियों से सजाया गया।

 

कार्यक्रम का प्रारंभ भारत के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई । इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गई जिसमें नृत्य ,गीत कविता व नाटक शामिल थे‌ । छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों  द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक खेल ओर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

 

विद्यालय के द्वारा छात्रों को शिक्षाप्रद चलचित्र भी दिखाए गए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को चॉकलेट व पुरस्कार भी वितरित किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा बच्चे देश का भविष्य व वास्तविक शक्ति हैं। आज  के बच्चे ही कल के भारत का निर्माण करेंगे।

विद्यालय की संयुक्त निदेशिका फारेहा खान ने कहा कि बाल दिवस  बच्चों की कल्पना शक्ति उनकी जिज्ञासा और मासूमियत का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *