चार बैंक खातों से हुई लाखों की साइबर ठगी

चार बैंक खातों से हुई लाखों की साइबर ठगी

क्राइम न्यूज़ , अपराध समाचार 

चार बैंक खातों से हुई लाखों की साइबर ठगी, यूपीआई से उड़ाई रकम


सरोजनीनगर लखनऊ। सरोजनीनगर निवासी आर्मी से रिटायर्ड एक व्यक्ति के चार बैंक (BANK) खातों से साइबर जालसाजों ने गुरुवार को यूपीआई के माध्यम से लाखों रुपये पार कर दिए। बाद में मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी की भनक लगी और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।


सरोजनीनगर निवासी आर्मी से रिटायर्ड विश्वनाथ सिंह के मुताबिक आठ अक्तूबर गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया की सरोजनीनगर शाखा स्थित उसके खाते से 9,998,50 रुपये, 80 हजार रुपये और नौ हजार रुपये निकाले गए। वहीं, इंडियन बैंक की हरदोई शाखा के खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए।


इसके अलावा SBI की सैनिक स्कूल शाखा से जुड़े दो खातों से क्रमशः 80 हजार, 6100, 75 हजार और 10800  रुपये निकाल लिए गये। विश्वनाथ का कहना है कि मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि उसकी अनुमति के बिना यूपीआई के जरिए रकम निकाली गई है।


फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस साइबर सेल की मदद से जालसाजों का पता लगाने में जुटी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *