थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार ने सुनी फरियाद

थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार ने सुनी फरियाद

PPN NEWS 

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार ने सुनी फरियाद

कौशाम्बी। शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को संदीपन घाट थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार सौरभ सिंह ने की समाधान दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल सात शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों में चार मामले राजस्व विभाग से संबंधित भूमि विवाद, चकबंदी व पैमाइश के थे, जबकि तीन मामले पुलिस विभाग से संबंधित आपसी विवाद और मारपीट के थे।


नायब तहसीलदार सौरभ सिंह ने एक-एक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित लेखपाल व पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति को थाना और तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें, उसे एक ही छत के नीचे न्याय मिले। इसलिए सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन संबंधी विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनकर नियमानुसार कार्यवाही करे, ताकि विवाद बढ़ने न पाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो मामले पुलिस से संबंधित हैं,उनमें तत्काल जांच कर विधिक कार्रवाई की जाए।


समाधान दिवस में कई फरियादियों का मौके पर ही निस्तारण कर उन्हें राहत दी गई, जबकि शेष मामलों के लिए टीम गठित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों का निस्तारण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।इस अवसर पर थाना संदीपन घाट से उपनिरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक जगरूप यादव, उपनिरीक्षक इबरार अहमद सहित राजस्व विभाग से लेखपाल ज्ञानपाल, लेखपाल सखाराम, लेखपाल रितेंद्र सिंह, लेखपाल दीपक सिंह, लेखपाल शिवेश सिंह,लेखपाल चंद्रभूषण यादव, लेखपाल पदमेश शुक्ला, लेखपाल पवन कुमार राय सहित काफी संख्या में फरियादी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *