मोबाइल टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका, वजह बनी प्रेमी से शादी
crime news, apradh samachar
PPN NEWS
अनिल कुमार
मोबाइल टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका, वजह बनी प्रेमी से शादी ,मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
परिजनों के प्रेम विवाह के लिए राजी न होने पर उठाया कदम, थाना प्रभारी ने युवती को नीचे उतारा सुरक्षित
हर्रायपुर कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहां गांव के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी हुई थी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किया हिमांशी निवासी गोगाही,थाना चरवा अपने प्रेमी अखिल निवासी पन्नोई थाना संदीपन घाट से विवाह करना चाहती है,लेकिन दोनों परिवारों की ओर से प्रेम विवाह के लिए सहमति नहीं मिल रही थी। इसी बात से नाराज होकर युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही संदीपन घाट थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने युवती को समझाने-बुझाने सुरक्षित नीचे उतरने का लगातार प्रयास किया थाना प्रभारी के प्रयास के बाद युवती से नीचे उतर आईं है युवती के टॉवर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर लोगों की निगाहें टॉवर पर चढ़ी युवती पर टिकी रही।

Comments