युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
crime news, apradh samachar
PPN NEWS
मोहनलालगंज में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी; तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज चौराहे के पास मौरावां मोड़ पर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर 2026 को शाम करीब तीन बजे मोहनलालगंज चौराहे के पास मौरावां मोड़ पर अजीत कुमार निवासी गौरा, थाना मोहनलालगंज और उसके दो अज्ञात साथियों ने उनके साथ भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने देवेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर अजीत कुमार और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मु0अ0सं0 406/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments