कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आया दलित अधेड़, मौत
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 September, 2026 10:30
- 61

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आया दलित अधेड़, मौत
-घरों में कथित विद्युत चोरी की जांच कर रहे वर्दीधारी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित जीटी रोड पर शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दलित अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जाता है कि वार्ड नंबर चार निवासी इंद्राज पुत्र स्व बच्चा लाल शनिवार सुबह करीब छह बजे बिजली की कटिया निकालने पहुंचा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सफेद बोलेरो से कुछ वर्दीधारी लोग मौके पर पहुंचे थे। इंद्राज के घर के पास कुछ घरों में अवैध विद्युत उपयोग की जांच कर रहे थे। वर्दी धारियों को देख इंद्राज कटिया निकालने गया था।एक तार निकल गई दूसरी प्रवाहित विद्युत धारा में फंसी रह गई और अधेड़ करेंट की चपेट में आ गया ,इसी दौरान घरों में कथित विद्युत चोरी की जांच कर रहे वर्दीधारी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए । झुलसे इंद्राज को परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया परिजन सिराथू सीएचसी ले गए जहां अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों और वर्दीधारियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
Comments