अम्बेडकर वाहिनी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार, शमशाद बने प्रदेश अध्यक्ष
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 October, 2026 22:45
- 65

PPN NEWS
लखनऊ। अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी के दिशा-निर्देशानुसार संगठन द्वारा संचालित समस्त प्रकोष्ठों के गठन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
इसी क्रम में आज संगठन के अधिवक्ता प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं उत्तर प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अधिवक्ता प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अरविंद कुमार भारती एवं मनोज कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें शमशाद को प्रदेश अध्यक्ष (अधिवक्ता प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष के पदों पर धीरज कुमार, दिग्विजय सिंह, विष्णु कुमार, सुभाषिनी, अनुराग सिंह रावत और अंजू शर्मा को मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अम्बेडकर वाहिनी के संरक्षक फ़ैज़ अहमद की गरिमामयी मौजूदगी में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने हाथों से मनोनयन पत्र सौंपे।
मनोनयन पत्र प्राप्त करने के बाद सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ता प्रकोष्ठ को धरातल पर मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को उनके हक व अधिकार दिलाए जा सकें और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।
इस विशेष सांगठनिक बैठक और घोषणा के मौके पर अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप कुमार मिश्रा, नकी ज़ैदी, अभिषेक कुमार सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, अधिवक्ता और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments