जॉन ज़ैदी ने ताइक्वांडो में जीता नेशनल गोल्ड

जॉन ज़ैदी ने  ताइक्वांडो में जीता नेशनल गोल्ड

PPN NEWS

  • बरेली के स्टेट टूर्नामेंट के बाद इंदौर नेशनल चैंपियनशिप में 73 किलो वर्ग में बढ़ाया उत्तर प्रदेश का गौरव

लखनऊ | 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उभरते हुए ताइक्वांडो खिलाड़ी जॉन ज़ैदी ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल की है। सितंबर 2026 में बरेली में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-16, 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जॉन ने लखनऊ का गौरव बढ़ाया।


इसके बाद चयन होने पर उन्होंने इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित अंडर-16 नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी 73 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


जॉन ज़ैदी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच रिजवान अहमद को दिया। उन्होंने कहा कि कोच रिजवान ने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ उन्हें प्रशिक्षण दिया और ब्लैक बेल्ट तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भी उन्होंने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया।


जॉन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने से उनके जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।


जॉन का लक्ष्य अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाना है। उनका सपना है कि भविष्य में बच्चों के लिए निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण कक्षाएं शुरू की जाएं, ताकि अधिक से अधिक युवा स्वस्थ रहें, आत्मरक्षा सीखें और देश के लिए पदक जीतने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *